Maharajganj

शासन द्वारा जनपद में दो लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य

 

 महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले में धान खरीद के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की है। इसबार दो लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद किए जाने का लक्ष्य शासन द्वारा भेजा गया है। लेकिन बारिश के कारण उत्पादन प्रभावित होने से लक्ष्य पूरा करने में अधिकारियों को पसीना बहाना पड़ सकता है। डिप्टी आरएमओ विवेक कुमार ने बताया कि पहली नवंबर से धान की खरीद होगी। इसके लिए 83 सरकारी क्रय केंद्रों का चयन कर लिया गया है। वहां बोरा, काटा आदि की व्यवस्था पूरी कराई जा रही है। किसानों द्वारा सामान्य धान बेचने पर 2040 रूपये प्रति कंुतल की दर से भुगतान किया जाएगा। वहीं ए ग्रेड धान की 2060 रूपये की दर से खरीद होगी। किसानों को चाहिए कि वह धान बेचने के लिए पंजीकरण करा लें तथा धान को अच्छी तरह सुखाकर ही केंद्र पर लाएं।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज